spot_img

भाईदूज पर दे ऐसा उपहार जो सदा रखें बहनों को सुरक्षित, जाने

HomeCHHATTISGARHभाईदूज पर दे ऐसा उपहार जो सदा रखें बहनों को सुरक्षित, जाने

रायपुर। दिवाली के दो दिन बाद यानि कि आज के दिन भाईदूज मनाया जा रहा है। ये त्यौहार हिन्दू धर्म में बेहद जरुरी है क्यों की राखी के बाद भाई बहन का यह दूसरा त्यौहार है। जो की सभी बहनों और भाइयों के लिए बहुत महत्वूर्ण है। जैसे की राखी में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देता है। वैसे ही भाईदूज(bhaiduj) में भी भाई अपने बहन को तोहफे देते हैं।

bhaiduj

बहनों को दे ये गिफ्ट

भाईदूज(bhaiduj) पर अक्सर लड़को को अपनी बहनो को गिफ्ट देने में काफी संशय रहता है कि क्या गिफ्ट दें। तो इस बार आपको बिलकुल कन्फयूज होने की जरूरत नहीं है। वर्तमान हालत को देखते हुए आप अपनी बहनों को डिज़ाइनर मास्क दे सकते हैं। इसके अलावा आप सेनिटाइज़र का बड़ा सेट, लिक्विड हैंडवाश इससे आप भाईदूज में गिफ्ट देने की परम्परा को भी बनाये रख सकते हैं और कोरोना से अपनी बहनों की रक्षा भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वाइरस से बचने के लिए गर्म पानी और गरम चीजे खाने की सलाह दी जा रही है। तो इस बात को ध्यान में रखते हुए आप अपनी बहनों को थर्मस भी गिफ्ट कर सकते हैं।

जाने क्यों मनाया जाता है भाईदूज

शास्त्रों के अनुसार सूर्य की पत्नी संज्ञा से उन्हें दो संतानें थीं एक पुत्र यमराज और दूसरी पुत्री यमुना। संज्ञा सूर्य का तेज सहन न कर पाने के कारण अपनी छायामूर्ति का निर्माण कर उसे ही अपने पुत्र-पुत्री को सौंपकर वहां से चली गई। छाया को यम और यमुना से किसी प्रकार का लगाव न था, लेकिन यम और यमुना में बहुत प्रेम था।

bhaiduj

यमराज अपनी बहन यमुना से बहुत प्यार करते थे, लेकिन ज्यादा काम होने के कारण अपनी बहन से मिलने नहीं जा पातेथे एक दिन यम अपनी बहन की नाराजगी को दूर करने के लिए मिलने चले गए यमुना अपने भाई को देख बहुत खुश हो गईं और भाई के लिए बहुत ही प्यार से खाना बनाया और आदर सत्कार किया।

बहन का प्यार देखकर यमराज इतने खुश हुए कि उन्होंने यमुना को खूब सारे तोहफे दिए। यम जब बहन से मिलने के बाद विदा लेने लगे तो बहन यमुना से कोई भी अपनी इच्छा का वरदान मांगने के लिए कहा यमुना ने उनके इस आग्रह को सुन कहा कि अगर आप मुझे वर देना ही चाहते हैं तो यही वर दीजिए कि आज के दिन हर साल आप मेरे यहां आएं और मेरा आतिथ्य स्वीकार करेंगे कहा जाता है इसी के बाद हर साल भाईदूज का त्यौहार मनाया जाने लगा।