spot_img

राम के ननिहाल में भी होगा भव्य दीपोत्सव, जगमाएगा मां कौशल्या का मंदिर

HomeCHHATTISGARHराम के ननिहाल में भी होगा भव्य दीपोत्सव, जगमाएगा मां कौशल्या का...

रायपुर। चौदह वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली (Deepawali) है। आज के इस पावन पर्व में “हमर राम समिति” के द्वारा छत्तीसगढ़ के चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर प्रांगण को जगमगाने का काम किया जाएगा।

भैयाजी ये भी पढ़े : Deepawali 2020 : राज्यपाल ने कहा, दीपावली हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा

आज दीपावली(Deepawali) की पावन संध्या पर छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों के प्रतीक स्वरूप माता कौशल्या मंदिर में 100-100 दीये जलाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार होने जा रहे इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 36 दीयों का दान किया।

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से समिति के संयोजक और छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास सहित आर.पी. सिंह और विनोद तिवारी को 36 दीये दान किए। इस अवसर पर विधायक द्वय भुवनेश्वर बघेल और इंदर शाह मंडावी, महापौर एजाज ढेबर उपस्थित थे।

भैयाजी ये भी पढ़े : अयोध्या ने रचा इतिहास 5.84 लाख दीयों से रोशन हुआ राम मंदिर

समिति के संयोजकों में शामिल आर.पी. सिंह ने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर माता कौशल्या मंदिर में आज यह आयोजन किया जा रहा है।