spot_img

सैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना, न नीति, न नेता…जनता ने भी नकारा

HomeCHHATTISGARHसैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना, न नीति, न नेता...जनता ने भी...

रायपुर। रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष मंत्री मोहम्मद अकबर ने बैठक के जानकारी देते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। आज 3 महिलाओं की एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें हेमा देशमुख, वाणी राव और शेष राज हरबंश का नाम शामिल है।

भैयाजी ये भी देखें : पैरा भुसा के आड़ में ले जा रहे थे 23 लाख…

उन्होंने कहा कि ये कमेटी महिलाओं से संबंधित विषयों पर सभी संभागों में जाकर सुझाव एकत्रित करेगी। वहीं 4 सितंबर तक यह सुझाव प्रस्तुत करेंगे। अकबर ने कहा कि ई मेल पर भी सुझाव आते जा रहे हैं, आगे की बैठक में अन्य जानकारी दी जाएगी और एक जनसामान्य के लिए हितकारी घोषणा पत्र तैयार करेंगे।”

वहीं बैठक के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि “लोगों के क्या विचार हैं, वह क्या चाहते हैं, समिति विचार कर देखेगी की आगे दिनों के लिए क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर एक समुदाय के लिए काम किया है। लोगों को फर्क नजर आ रहा है। बीते कुछ वर्षों में कितना कार्य हुआ इस पर समीक्षा हुई। सभी चीजों को देखते हुए समिति अपना कार्य करेगी। अलग-अलग जगहों पर भी जाएंगे और उनसे सुझाव लेंगे।”

भाजपा के घोषणापत्र समिति पर तंज़

इधर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भाजपा की घोषण पत्र समिति और घोषणा पत्र पर निशाना साधा है। सैलजा ने कहा कि “15 साल इन्हें मौका मिला, अब छत्तीसगढ़ की जनता का इनसे विश्वास उठ चुका है। भाजपा सरकार पर बहुत बड़ा निशान लगा हुआ है, जनता कैसे भरोसा करेगी इनपर वे चाहे कितने भी घोषणा पत्र लायें, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

भैयाजी ये भी देखें : रक्षाबंधन के साथ किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, बांधी गई राखियां…

वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सरगुजा दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि वह अपना काम करेंगे। जानते हैं यहां कुछ बचा नहीं है, ना उनके पास नेता है और न ही नीति है, ये नीति विहीन हो चुके हैं। उन्हें मौका मिला मगर इन्होंने सत्ता खो दी और लोगों का विश्वास इनसे उठ गया।