spot_img

मणिपुर मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार, सरकार बोली- हम चर्चा को तैयार

HomeNATIONALमणिपुर मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार, सरकार बोली- हम चर्चा...

दिल्ली। संसद के मानसून सत्र (SANSAD) का आज तीसरा दिन है। सत्र के दो दिन मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद आज फिर विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में होगा।

विपक्ष शुरुआत से पीएम मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग पर अड़ा है, वहीं सरकार मामले में चर्चा करने की अपील कर रही है। इस बीच आज विपक्ष ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के आगे विरोध जताने का फैसला किया है।

भैयाजी यह भी देखे: मणिपुर हिंसा: बदमाशों ने महिलाओं को बनाया अपना ढाल, भीड़ का फायदा उठाकर घरों और स्कूल को फूंका

 मणिपुर मामले पर चर्चा के लिए दिया नोटिस

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर (SANSAD) में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने पर चर्चा के लिए संसद में कामकाज निलंबित करने का नोटिस दिया।

हिमाचल प्रदेश के संबंध में अनुसूचित जनजाति विधेयक पेश करेंगे

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश के संबंध में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन करने के लिए विचार के साथ संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। यह विधेयक पिछले साल लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।

दिल्ली अध्यादेश आज हो सकता है पेश? विपक्ष एकजुट

दिल्ली प्रशासन से जुड़ा अध्यादेश (SANSAD) आज संसद में पेश हो सकता है। इस मुद्दे पर भी हंगामे के आसार है, क्योंकि विपक्ष एकजुट है।