spot_img

फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने पीएम मोदी

HomeNATIONALफ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, 'लीजन ऑफ ऑनर' पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री...

दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी (PM NARENRA MODI) फिलहाल फ्रांस की यात्रा पर हैं और उन्हें यहां फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। आपको बता दें कि फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को ही दिया जाता है।

भैयाजी यह भी देखे : गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा रद्द, प्रभारी ओम माथुर लेंगे बैठक

पीएम मोदी में अब तक मिले ये सम्मान

  • 2023 – मिस्र की ओर से ऑर्डर ऑफ द नाइल
  • मई 2023- पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
  • मई 2023 – फिजी की ओर से कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
  • मई 2023 – पलाऊ गणराज्य का एबाकल पुरस्कार
  • साल 2021- भूटान का ड्रुक ग्यालपो
  • साल 2020 – अमेरिका का लीजन ऑफ मेरिट सम्मान
  • साल 2019 – बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
  • साल 2019 – मालदीव का ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन
  • साल 2019 – रूस का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार
  • साल 2019 – UAE का ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड
  • साल 2018 – फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड
  • साल 2016 – अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
  • साल 2016 – सऊदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊदPM मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, 'लीजन ऑफ ऑनर' पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

पीएम मोदी के सम्मान में रखा डिनर

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में फ्रांस के एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि एलिसी पैलेस फ्रांस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी की शानदार अगवानी की। पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को भी सम्मानित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की धरती एक बड़े परिवर्तन का गवाह बन रही है। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है।