spot_img

टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद बदलेगी विधानसभा में सीट की व्यवस्था

HomeCHHATTISGARHटीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद बदलेगी विधानसभा में सीट की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आखिरी सत्र में सीट की व्यवस्था बदलने वाली है। मंत्री टीएस सिंहदेव (DCM TS SINGHDEV) के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनके बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। विधानसभा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो सिंहदेव के लिए मंत्री रविंद्र चौबे की कुर्सी को आरक्षित किया जाएगा। जबकि रविंद्र चौबे को सिंहदेव की सीट आवंटित की जाएगी।

भैयाजी ये भी देखें : लव जिहाद और मतांतरण के विरोध में गरियाबंद आज बंद

राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि सिंहदेव (DCM TS SINGHDEV) को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बगल की सीट आवंटित की जाएगी, लेकिन संसदीय कार्यविभाग ने जो प्रस्तावित व्यवस्था भेजी है, उसमें रविंद्र चौबे की सीट में बदलाव प्रस्तावित है। विधानसभा के आला अधिकारियों ने बताया कि भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन के बाद कुछ विधायकों की बैठक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से 21 जुलाई तक चलेगा। सत्र के आखिरी दिन उत्कृष्ट विधायकों और उत्कृष्ट पत्रकारों का राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के हाथों सम्मान होगा।

भाजपा लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस भी जवाब को तैयार

विधानसभा के आखिरी सत्र में भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार, शराब घोटाले, पीएम आवास नहीं बनाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं, राज्य सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अकबर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनके हर आरोपों का दमदारी से जवाब दिया जाएगा।

विधायकों ने लगाए 550 सवाल

आखिरी सत्र में विधायकों ने 550 सवाल लगाए हैं। विधानसभा सचिवालय ने विधायकों से आनलाइन सवाल लेेने की प्रक्रिया शुरू की है। इसका असर अब दिखाई देने लगा है। विधायक ने 550 में से 516 सवाल आनलाइन लगाए हैं, जबकि सिर्फ 34 सवाल आफलाइन लगाए हैं।

पेश होगा पहला अनुपूरक बजट

सत्र में वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है विधानसभा चुनाव (DCM TS SINGHDEV)  से पहले सरकार कई घोषणाओं को पूरा करने के लिए राशि की मांग करेगी। ऐसे में करीब दस हजार करोड़ का अनुपूरक पेश किया जा सकता है। इसका अनुमोदन कैबिनेट की बैठक में हो गया है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से सात संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा।