spot_img

मरवाही उपचुनाव: मरवाही में कांग्रेस का कब्जा, राजधानी के मुख्यालय में मना जश्न

HomeCHHATTISGARHमरवाही उपचुनाव: मरवाही में कांग्रेस का कब्जा, राजधानी के मुख्यालय में मना...

रायपुर। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. के.के ध्रुव ने 37 हजार से अधिक वोटों से मरवाही विधानसभा उपचुनाव (MARVAHI BY ELECTION) जीत लिया है। भाजपा उम्मीदवार डॉ गंभीर सिंह को डॉ ध्रुव ने बड़े मतों से हराया है।

भैयाजी ये भी देखे – Marwahi by election : रुझान में कांग्रेस 3664 मतों से आगे, बीजेपी 4856 पर

मरवाही उपचुनाव (MARVAHI BY ELECTION) की जीत करीब आते देखकर राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। मरवाही में कांग्रेस उम्मीदवार केके ध्रुव के मतों का अंतर 20 हजार पार करते ही कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन से बाहर निकल आये। वहां कांग्रेस के झंडे लहराकर नारेबाजी की और मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया।

भैयाजी ये भी देखे – पुलिस नक्सली मुठभेड़: 2 जवान घायल, 1 नक्सली ढेर

वाट्सअप ग्रुप में हर राउंड का अपडेट

मरवाही (MARVAHI BY ELECTION) में मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी के वॉट्सएप ग्रुप में प्रत्येक राउंड की मतगणना के परिणाम अपडेट कर रहे थे। हर राउंड में कांग्रेस की बढ़त के साथ शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी राजीव भवन पहुंचने लगे थे। अपराह्न 3.45 बजे कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की खबर आई। इसके बाद तो बधाइयों का तांता लगा रहा। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संगठन मंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुशील आनंद शुक्ला, धनंजय सिंह ठाकुर, इदरिश गांधी आदि के साथ कार्यकर्ताओं ने मरवाही में जीत की खुशियां साझा की।