spot_img

मासूमों से दुष्कर्म करने वाला सेवादार भी गिरफ्तार

HomeNATIONALमासूमों से दुष्कर्म करने वाला सेवादार भी गिरफ्तार

उज्जैन। उज्जैन के दंडी आश्रम में 19 बच्चों से कुकर्म करने का दूसरा आरोपी अजय ठाकुर गिरफ्तार कर लिया गया है। सेवादार ठाकुर को आष्टा से पुलिस ने पकड़ा है। गुरुवार सुबह 6 बजे पुलिस उसे उज्जैन लेकर आई। बता दें कि शहर के बड़नगर मार्ग स्थित दंडी सेवा आश्रम में संचालित गुरुकुल में 19 बच्चों से यौन शोषण के खुलासे के बाद पुलिस ने आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर पर अलग-अलग 3 केस दर्ज किए हैं। आचार्य राहुल शर्मा को आश्रम के संचालक संत गजानंद सरस्वती ने खुद पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया था। सेवादार फरार था।

परीक्षा के बाद आश्रम छोड़ेंगे बच्चे

बुधवार को पुलिस के सामने अभिभावकों ने कहा कि अब परीक्षा खत्म होते ही सभी बच्चों को आश्रम से निकालना है। मंदसौर के एक बच्चे के पिता ने कहा कि सभी 19 बच्चों के माता- पिता से बात हो गई और सभी अपने अपने बच्चों को आश्रम से निकाल रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि गुरुकुल की पाठशाला में बच्चों के साथ घिनौना काम होना बहुत ही गलत है। दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

कमरे में बुलाकर करते थे गंदा काम 

30 साल पुराने दंडी आश्रम में बच्चों के साथ कई दिनों से आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर गलत काम कर रहा था। बच्चों को कमरे में बुलाकर दोनों घिनौना काम करते थे। शुरू में तीन बच्चों के साथ गलत काम होने की जानकारी सामने आई थी। अभिभावकों ने मंगलवार को बैठक की तो पीड़ित किशोरों की संख्या तीन से बढ़कर 19 हो गई। राजगढ़, मंदसौर और देवास के बच्चों ने पुलिस के सामने खुलासा किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

राहुल ने की थी दुष्कर्म पीड़िता की मदद 

बता दें, आरोपी आचार्य राहुल शर्मा ने 7 महीने पहले एक रेप पीड़ित की मदद की थी। खून से सनी 12 साल की बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे से भटक रही थी। राहुल ने उसे खाना खिलाकर महाकाल थाने में सूचना दी थी।