spot_img

प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HomeCHHATTISGARHप्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने जारी किया...

रायपुर। भीषण गर्मी ने सभी लोगों (MAUSAM NEWS) का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश में मानसून की देरी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पारा लगभग 40 डिग्री के पार ही है। ऐसे में लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे, और ऊपर की ओर देख रहे है।

भैयाजी यह भी देखे: जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

मौसम विभाग के अनुसार आज सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा और कांकेर जिले येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने 24 घंटों के लिए 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी (MAUSAM NEWS) किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसलिए लू के हालात बन रहे हैं। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है और 2 दिन के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो सकती है।