spot_img

जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

HomeNATIONALजेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस (KARNATAK CONGRESS) ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

प्रियांक खरगे ने दर्ज कराई शिकायत

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रवक्ता रमेश बाबू (KARNATAK CONGRESS) ने राहुल गांधी के एक एनिमेटेड वीडियो को जारी करने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस वीडियो में दावा किया गया था कि कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

BJP की झूठ की फैक्ट्री को बंद करेंगे- खरगे

खरगे ने बताया कि बीते 17 जून को अमित मालवीय ने अपने आधिकारिक एकाउंट (KARNATAK CONGRESS) से एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में दावा किया गया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त है और जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। यह वीडियो यह भी दर्शाता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश को तोड़ रहे हैं। प्रियांक ने कहा कि हमने भाजपा द्वारा चलाई जा रही झूठ की फैक्ट्री को बंद कराने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने BJP पर लगाया आरोप

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा आइटी सेल पर ”हताशा और बेईमानी की नई गहराई में डूबने” का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी सहारा लेगी और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो लोग झूठ फैला रहे हैं, उसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए।