spot_img

कूनो में दो और चीता शावकों की मौत

HomeNATIONALकूनो में दो और चीता शावकों की मौत

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से गुरुवार दोपहर दो और चीता शावकों (SHAWAK DEATH) की मौत हो गई। शेष बचे एक शावक की हालत स्थिर है। तीनों शावक 23 मई से बीमार थे।

इससे पहले 23 मई की सुबह एक शावक की मौत हो गई थी। तीन दिन में 3 शावकों, जबकि 60 दिन में छह (3 वयस्क, 3 शावक) चीतों की मौत हो चुकी है। अब कूनो में 17 वयस्क चीते (SHAWAK DEATH) और एक शावक रह गया है। प्रबंधन के अनुसार 23 मई की सुबह मादा चीता ज्वाला के एक शावक की मौत हो गई थी। शेष 3 शावकों और ज्वाला की चिकित्सकों की टीम ने निगरानी की। गर्मी और लू से शावकों की दशा ठीक नहीं लगी। चिकित्सकों ने शावकों के उपचार का निर्णय किया। उपचार के दौरान दो शावकों की मौत हो गई।

भैयाजी यह भी देखे: विज्ञान के कई सिद्धांतों की उत्पत्ति वेदों से हुई, श्रेय यूरोप के वैज्ञानिकों ने ले लिया: सोमनाथ

शुरुआती कारण

कूनो के अधिकारियों का कहना है कि शावक कमजोर, सामान्य से (SHAWAK DEATH) कम वजन एवं अत्यधिक डिहाइड्रेटेड मिले। शावकों की उम्र 8 हफ्ते थी। इस अवस्था में शावक ज्यादातर मां के साथ चलते हैं। शावकों ने 8-10 दिन पहले मां के साथ घूमना शुरू किया था। प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टमार्टम किया जाएगा