spot_img

अरुण साव का आरोप, 1300 करोड़ का गोठान घोटाला, भाजपा छेड़ेगी अभियान

HomeCHHATTISGARHअरुण साव का आरोप, 1300 करोड़ का गोठान घोटाला, भाजपा छेड़ेगी अभियान

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज भाजपा के प्रतिनिधि मंडल एवं कार्यकर्ताओं ने साथ गोठान का अचानक निरीक्षण किया, बड़ी संख्या में पत्रकार गण भी साथ रहे। सभी ने गौठान का हाल देखा जिसमे न गाय मिली,न गोबर बेचा जा रहा था गोठान में गाय के रखरखाव हेतु कोई व्यवस्था नहीं मिली ऐसा लगा यहां कभी गाय रही ही नही। इस संबंध में साव द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए पूरे मामलें की जानकारी दी गई।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ में बदलेगा “ऋण पुस्तिका” का नाम, सीएम बघेल ने माँगा…

साव ने कहा कि “कांग्रेस की सरकार जबसे सत्ता में आयी है, उसने बेदर्दी से प्रदेश के संसाधनों की लूट की है। रोज़ प्रकाश में आते घपले-घोटालों की खबरों से छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कलंकित किया है। सबसे शर्मनाक घोटाला इस सरकार ने गोमाता के नाम पर किया है। कथित नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के नाम पर इसने वोट हासिल किया।”

साव ने आगे कहा कि “छत्तीसगढियों की भावना से खिलवाड़ किया और इस मद में भी अभी तक सामने आए तथ्यों के अनुसार गोठान के नाम पर विभिन्न मदों से खर्च की गयी 1300 करोड़ से अधिक की राशि का दुरुपयोग कर इसमें भारी घोटाला किया गया है।”

उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि “हम अभी शासन का एक गोठान देखने आए हैं, आप सब इसे देख कर समझ सकते हैं कि इसके नाम पर भी कैसा गोरखधंधा किया गया है। जब राजधानी के पास के गोठान का यह हाल है, तो गांव देहातों के गोठान और उस के नाम पर मची लूट की कल्पना कर लीजिए।”

शुरू होगा “चलबो गोठान-खोलबो पोल” अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने, छत्तीसगढ़ को कलंकित करने वाले इस भ्रष्टाचार के ख़िलाफ जन-जागरण के लिए एक प्रदेशव्यापी “चलबो गोठान-खोलबो पोल” अभियान शुरू करना तय किया है।

0 यह अभियान 20 मई से प्रारम्भ होगा।
0 इस अभियान में हर मंडल में प्रदेश से नेतागण जायेंगे।
0 सभी नेतागण कम से कम 10 गोठानों का दौरा करेंगे।
0 वहां ग्रामीणों से मिलेंगे और उनके यहां के गोठानों में जा कर का जमीनी हाल पता करने ‘गोठान का गोठ’ करेंगे।
0 इस निमित्त हमने एक फ़ीडबैक फ़ॉर्म ‘जनता का पंचनामा’ नाम से तैयार किया है।
0 उस क्वेश्चनेयर के माध्यम से गोठानों से संबंधित 10 सवाल हर जगह पूछे जायेंगे।

भारतीय जनता पार्टी, मीडिया के आप सभी मित्रों के सहयोग से कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा लूटे गए पाई-पाई का हिसाब वसूलने से पहले चैन से नहीं बैठेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथ जनता के भरोसे के खून से रंगे हुए हैं। उन्हें जनता के पाई-पाई का हिसाब देना ही होगा। गोठान निरीक्षण व प्रेस वार्ता में भाजपा महामंत्री विजय शर्मा,ओपी चौधरी,विजय शंकर मिश्रा,अमित चिमनानी,अभिनेष कश्यप सहित कई कार्यकर्ता माजूद रहे।