spot_img

कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया ये आरोप

HomeNATIONALकांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया ये आरोप

दिल्ली। कर्नाटक (KARNATAK CHUNAV) में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। चुनाव में जीत के लिए सभी दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं, राजनीतिक दल चुनावी मैदान में एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए तमाम दांव पेंच भी अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक में अमित शाह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

भैयाजी यह भी देखे: मंगलुरु में आज वोटर्स को साधने की होगी कोशिश जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

क्या है मामला?

कांग्रेस ने शाह के खिलाफ भड़काऊ बयान (KARNATAK CHUNAV) देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शाह भड़काऊ बयान देने के अलावा लोगों में दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। शाह पर विपक्ष को बदनाम करने का भी आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, डॉक्टर परमेश्वर और डीके शिवकुमार ने थाने पहुंचकर गृह मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शाह के खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है।

चुनाव आयोग से भी की शिकायत

कर्नाटक कांग्रेस (KARNATAK CHUNAV) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, “अमित शाह ने कहा था कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आई तो सांप्रदायिक अधिकार होंगे। वह यह कैसे कह सकते हैं? हमने उनके खिलाफ चुनाव आयोग के पास भी शिकायत दर्ज कराई है।