spot_img

पश्चिम बंगाल में निश्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चत करेगा केंद्र: अमित शाह

HomeNATIONALपश्चिम बंगाल में निश्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चत करेगा केंद्र: अमित शाह

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पश्चिम बंगाल में निश्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने का आश्वासन पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पदाधिकारियों को दिया है।

पार्टी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता शाह ने संबोधित करते हुए कहा, कि कड़ी मेहनत करो ताकि पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाकर राज्य में अगली सरकार बना सके। उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं को संगठन को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि केंद्र की जन-समर्थक नीतियों के बारे में आम लोग अवगत हों। आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2021 में होने की उम्मीद है। इस चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

भैयाजी ये भी देखे: Arnab Goswami Case: अंतरिम जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई 12 बजे

120 BJP कार्यकर्ता मारे गए

भाजपा  ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान राज्य में हिंसा में पार्टी के 120 कार्यकर्ता मारे गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह (Amit Shah) ने पार्टी नेताओं और कार्यकतार्ओं से तृणमूल कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और उसके कुशासन को उजागर करने के लिए कहा। भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा, उन्होंने हमसे लोगों को यह बताने के लिए कहा कि कैसे राज्य के लोगों को केंद्रीय योजनाओं से वंचित किया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखे: अर्नब की गिरफ्तारी पर भड़की कंगना, बोली पप्पू प्रो को इतना गुस्सा क्यों आता है?

200 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य

बीजेपी पदाधिकारियों ने कहा, कि केंद्रीय मंत्री शाह (Amit Shah) ने बैठक में कहा, कि लोगों को भाजपा को वोट केवल इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि वह तृणमूल कांग्रेस की विकल्प है बल्कि उन्हें भाजपा को उसकी विचारधारा और नीतियों के लिए सम्मान और प्यार के चलते भी वोट करना चाहिए। अमित शाह 2021 विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के संगठन का जायजा लेने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।