spot_img

अर्नब की गिरफ्तारी पर भड़की कंगना, बोली पप्पू प्रो को इतना गुस्सा क्यों आता है?

HomeNATIONALअर्नब की गिरफ्तारी पर भड़की कंगना, बोली पप्पू प्रो को इतना गुस्सा...

मुंबई। अर्नब गोस्वामी (ARNAB GOSWAMI) की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया में विपक्षी दल और बॉलीवुड एक्टर्स महाराष्ट्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे है। अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। अर्नब की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कंगन ने ट्वीट किया है, कि बर्नब सर हमें आजादी का कर्ज चुकाना है।

अर्नब (ARNAB GOSWAMI) की गिरफ्तारी की खबर आते ही कंगना ने ट्वीट किया, ‘पप्पू प्रो को इतना गुस्सा क्यों आता है? पेंगुइन को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना को इतना गुस्सा क्यों आता है? अर्नब सर, इन्हें बाल खींचने दें। हमारे खुलकर बोलने पर हमला करने दें। फांसी लगने से पहले इनके चेहरों पर मुस्कुराहट आने दें। आजादी का कर्ज चुकाना है।

भैयाजी ये भी देखे – बड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर की छूट सीमा बढ़ी

आप कितनों के घर तोड़ेगे, गला दबाएंगे : कंगना

अपने एक वीडियो में कंगना ने कहा, ‘मैं महाराष्ट्र सरकार से पूछना चाहती हूं कि आपने आज अर्नब गोस्वामी (ARNAB GOSWAMI) को मारा है, बाल नोंचा है, उन्हें असॉल्ट किया है। आप कितने घर तोड़ेंगे और कितने गले दबाएंगे, कितनी आवाजें बंद करेंगे। सोनिया सेना कितने मुंह बंद करेंगे। हमसे पहले तो कितने शहीदों के गले काटे गए हैं। एक आवाज बंद करेंगे कई उठ जाएंगे।

भैयाजी ये भी देखे – रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार

आपको बता दे कि अर्नब ने समाचार एजेंसी एएनआई पर पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। आपको बता दे कि बुधवार की सुबह अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अर्नब पर आरोप है, कि इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाया है।