spot_img

अर्नब गोस्वामी की जमानत पर सुनवाई आज!

HomeNATIONALअर्नब गोस्वामी की जमानत पर सुनवाई आज!

मुंबई। आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने केस में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी (ARNAB GOSWAMI) को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। देर शाम अर्नब गोस्वामी की रायगढ़ जिले में अलीबाग की एक अदालत पेशी हुई, जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

अर्नब पर 2018 में एक अन्वय नाइक और उनकी मां को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। रिमांड आदेश लगभग छह घंटे की मैराथन सुनवाई के बाद दिया गया। हालांकि, अर्नब के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर आज सुनवाई हो सकती है।

भैयाजी ये भी देखे: रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार        

रात भर थाने में रहे अर्नब

न्यायालय द्वारा अर्नब गोस्वामी (ARNAB GOSWAMI) को जेल भेज के बाद उनके वकील आबाद पोंडा और गौरव पारकर ने जमानत के लिए याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की है। उन्होंन अर्नब की गिरफ्तारी को न्यायालय में चुनौती दी है। वकील पोंडा के मुताबिक, कोर्ट ने पुलिस से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है और मामले को गुरुवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। वकील पोंडा ने कहा कि कार्यवाही देर तक चलने के कारण अर्नब गोस्वामी को रात में थाने में रखा गया।

भैयाजी ये भी देखे: अर्नब की गिरफ्तारी पर भड़की कंगना, बोली पप्पू प्रो को इतना गुस्सा क्यों आता है?

अर्नब की पत्नी ने कागज फाड़े

बुधवार को अलीबाग पुलिस ने अर्नब गोस्वामी (ARNAB GOSWAMI) को उनके लोअर परेल स्थित निवास से गिरफ्तार किया है। अलीबाग ने पुलिस ने अर्नब पर धारा 306 और 34 के तहत कार्रवाई की है। अर्नब को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम ने आरोप लगाया है, कि अर्नब ने अपनी गिरफ्तारी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बत्तमीजी की है। उन्होंने कहा, जब हमने गोस्वामी की पत्नी को गिरफ्तारी की सूचना दी तो, उन्होंने कागज फाड़ दिए। गोस्वामी को मुंबई से 90 किलोमीटर दूर अलीबाग पहुंचते ही स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया।

भैयाजी ये भी देखे – बड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर की छूट सीमा बढ़ी

इस वजह से अर्नब हुए गिरफ्तार

वर्ष 2018 में 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है। अन्वय की पत्नी अक्षता ने इस साल मई में आरोप लगाया था कि उनके पति ने रिपब्लिक टीवी के स्टूडियो में इंटीरियर का काम किया था। इसके लिए 500 मजदूर लगाए गए थे, लेकिन अर्नब ने बाद में 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। इससे उनका परिवार तंगी में आ गया। परेशान होकर अन्वय ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ खुदकुशी कर ली। अन्वय ने कथित तौर पर सुसाइड नोट में भी अर्नब और दो अन्य पर आरोप लगाया था।