spot_img

धरमलाल बोले, किसानों के नाम पर आई यह सरकार किसानों के कारण ही जाएगी…

HomeCHHATTISGARHधरमलाल बोले, किसानों के नाम पर आई यह सरकार किसानों के कारण...

रायपुर। विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। कौशिक ने कहा कि “प्रदेश में किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है जिसके चलते किसानों को आत्महत्या तक करने को विवश होना पड़ रहा है।

नकली खाद और अमानक बीज की वजह से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के नाम पर सत्ता में आई यह सरकार किसानों के कारण ही जाएगी।” ये बातें उन्होंने किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल के पदभार के दौरान कहीं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि किसान मोर्चा को किसानों के हित को लेकर और अधिक कार्य करने की जरूरत है।

भैयाजी ये भी पढ़े : महात्मा गांधी के नाम से जाना जाएगा रायपुर का “व्हाईट हाउस” प्रस्ताव पारित

आप सब किसानों की आवाज बनकर उनके साथ हमेशा खड़े रहें। साय ने कहा कि किसान विरोधी इस सरकार को करारा जवाब देने की जरूरत है। किसान मोर्चा किसानों की आवाज बनकर काम करें।