spot_img

ओम माथुर चुनावी तैयारी देखने आएंगे बस्तर, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

HomeCHHATTISGARHओम माथुर चुनावी तैयारी देखने आएंगे बस्तर, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का...

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ में फिर से कमल (JAGDALUR NEWS) खिलाने के लिए भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी व केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर दो दिन के बस्तर प्रवास पर 10 अप्रैल को जगदलपुर आएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की पार्टी की तैयारी की समीक्षा करेंगे। इसी दिन बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का संभागीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

संभागीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन

दो दिन के दौरे में एक दिन उनका मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जाने का कार्यक्रम भी बन रहा है। पिछले साल छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद से माथुर का प्रदेश के सभी संभागों का दौरा हो चुका है। पिछले माह वे कांकेर तक आए थे और वहीं से लौट गए थे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में उनका यह पहला प्रवास होगा।

भैयाजी यह भी देखे: वंदे भारत को पत्थरबाजों से बचाने, अभियान चलाकर जागरुक कर रहा रेलवे

बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी (JAGDALUR NEWS)  से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि ओम माथुर के बस्तर प्रवास का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। एक दो दिन में दौरा कार्यक्रम जारी हो जाएगा। प्रदेश संगठन से मौखिक सूचना मिली है जिसमें 10 अप्रैल को उनके बस्तर आने की बात कही गई है। इसी को संभावित तिथि मानकर तैयारी शुरू की जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय भी ओम माथुर के साथ जगदलपुर आ सकते हैं।

दो साल में भाजपा के सभी बड़े नेता आ चुके हैं बस्तर

विधानसभा चुनाव 2018 इसके छह माह बाद हुए लोकसभा चुनाव 2019 में बस्तर संभाग में भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। संभाग की सभी 12 विधानसभा सीट और बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा यहां दोबारा जनता का विश्वास प्राप्त करने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

पिछले दो साल में भाजपा के कई बड़े नेता बस्तर (JAGDALUR NEWS)  का दौरा कर चुके हैं। 31 अगस्त से दो सितंबर 2019 तक पार्टी ने जगदलपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया था। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी, छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सहित अनेक नेताओं ने भाजपा को दोबारा सत्ता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की थी।