spot_img

भूपेश का हमला, भाजपा को सद्भुधि दें…इसलिए करूँगा सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन

HomeCHHATTISGARHभूपेश का हमला, भाजपा को सद्भुधि दें...इसलिए करूँगा सिद्धिविनायक गणेश जी के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। मुंबई रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सीएम भूपेश ने ये कहते हुए भाजपा पर तंज़ कस दिया “भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें…इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं।”

भैयाजी ये भी देखे : Video : कांग्रेस के अधिवेशन पर बोले चौधरी, 3 दिन के…

सीएम बघेल ने कहा कि “कांग्रेस के महाधिवेशन रोकने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं।”

वहीं प्रदेश में हुई ED की छापेमार कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि “पहले हमारे पदाधिकारी विधायकों के यहां छापा डाले। उसके बाद सरकारी विभागों में लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना है उनका। पर्यावरण विभाग का क्या लेना देना, वहां गए। उनके बाद जो वेंडर था, उनके घर से लेकर 4- 5 घंटा बिना आईडी कार्ड के, बिना नोटिस दिए गए, उनके घर बैठे रहे।”

सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर भी बोला हमला

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “भाजपा किस प्रकार से उन्हें बता रही है, समझना चाहिए। यह उन राज्य में नहीं जाना चाहती, जहां भाजपा है। कांग्रेस को टक्कर नही दे पा रह है। अपने जगह ईडी से लड़ाई लड़ रही है, ED दूसरे जगह भाजपा को मदद करने को जाती है। उनको भी सद्बुद्धि दे सिद्धिविनायक से प्रार्थना करूंगा।”

माला पर सियासी बवाल, भाजपा को बताया झूठा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब कांग्रेस अधिवेशन के दौरान कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं को पहनाई गई माला पर भाजपा के आरोपों से जुड़ा सवाल दागा गया तो उन्होंने कहा कि “भाजपा झूठी हवा फैलाने के लिए सक्रिय रहती है। इस प्रदेश की संस्कृति है, बांस की माला सोने से भी ज्यादा मूल्यवान है। हमारे जनजाति विशेष प्रकार के गांव से माला बनाते है। भाजपा वालों को रमन सिंह से पूछ लेना चाहिए, उन्हीं के जिले में ये माला बनती है।

अधिवेशन छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय

आखिर में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन शांतिपूर्ण और संपन्न हुआ। सारे हमारे राष्ट्रीय नेता आए थे, छत्तीसगढ़ का जो अपनापन और प्रेम है, उसको लेकर पूरे देशभर में गए हैं। मैं सभी साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। पूरे अधिवेशन को अच्छे ढंग से संचालित किया, उनको बहुत-बहुत बधाई। यह अधिवेशन पहली बार हुआ है छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का विषय है।