spot_img

Video : भाजपा के चक्काजाम में फंस गए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम…

HomeCHHATTISGARHVideo : भाजपा के चक्काजाम में फंस गए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम...

रायपुर। बस्तर संभाग में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं के मामलें में सूबे के 78 विधानसभा में भाजपाई सड़क में उतर आए है। शुक्रवार को भाजपा ने प्रदेश में बस्तर संभाग के छोड़ सभी विधानसभा सीटों पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

भैयाजी ये भी देखें : एक मार्च को खाद्य मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन, मंत्री अमरजीत जाएंगे…

भाजपा के इस चक्काजाम में पुलिस और भाजपाई कार्यकर्ताओं की उस वक्त झूमाझटकी हो गई, जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की गाड़ी वहां पहुंची। दरअसल भाजपा के इस प्रदेश भर में चल रहे प्रदर्शन को अलग अलग स्थानों में नेता लीड कर रहे है।

बिलासपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जहाँ चक्काजाम किया। वहीं राजधनी रायपुर के शंकर नगर चौके में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर चांपा में जमकर विरोध करते हुए चक्काजाम किया। इस चक्काजाम के दौरान ही रायपुर के कटोरा तालाब कपूर चौक में कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की गाडी पहुंची।

मरकाम की गाडी को उनके ड्राइवर ने जबरिया आगे बढ़ाने की कोशिश की ही थी, के भाजपा के तमाम कार्यकर्त्ता गाडी के सामने ही आकर प्रदर्शन करने लगे। तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन करियों को हटाने की कोशिश की। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। हालाँकि कुछ देर में माहौल को भप्तन हुए पुलिस के अला अफसरों ने मरकाम को गाड़ी घुमाकर दूसरे रास्ते से रवाना किया।

कांग्रेस राज में होती है हत्या-साव

इधर प्रदेशभर में हो रहे प्रदर्शन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा, आज छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। राज्य सरकार कानून की स्थिति ठीक करने में फेल साबित हुई है। ना न्यायधानी सुरक्षित है और ना ही राजधानी सुरक्षित है।

भैयाजी ये भी देखें : जशपुर में युवती की मौत के बाद सील हुई खदान, कलेक्टर…

बस्तर में भाजपा के चार-चार पदाधिकारियों को चिंहित कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी जाती है, और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। राज्य में जब भी कांग्रेस की सरकार बनती है, राजनैतिक हत्याओं का सिलसिल शुरु होता है। राज्य में 2003 से पहले भी राजनैतिक हत्या छत्तीसगढ़ में हुई थी, जो सभी को याद है। राज्य में सरकार कानून व्यवस्था ठीक करे, इसलिए प्रदेशभर में चक्काजाम प्रदर्शन किया जा रहा है।