spot_img

सीएम भूपेश का बड़ा ऐलान, नगरीय निकायों को मिलेंगे एक हज़ार करोड़

HomeCHHATTISGARHसीएम भूपेश का बड़ा ऐलान, नगरीय निकायों को मिलेंगे एक हज़ार करोड़

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी सौगात दी है। सीएम ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसमें सबसे ज़्यादा राशि नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे।

भैयाजी ये भी देखें : पोस्टर से मरकाम की फोटो ग़ायब, भाजपा ने कहा “आदिवासियों का…

इसके आलावा भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़, रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़ और बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि दी जाएगी। इसके आलावा सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ दिए जाएंगे।

वहीं चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने का ऐलान भी सीएम बघेल ने किया है। रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में शहरी महिला आजीविका केंद्र शुरू करने का ऐलान किया है। युवाओं के रोजगार हेतु रायपुर एवं भिलाई में सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ खुलेंगे।

भिलाई में वर्ल्ड लेवल की लाइब्रेरी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई में विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी कम रीडिंग ज़ोन बनाए जाने का ऐलान किया है। वहीं उन्होंने रीपा की तर्ज पर सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में अर्बन कार्टेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क खोलने का फैसला किया है। शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी, आधुनिक शौचालय और विकास व्यवस्था की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है।

बनाए जाएंगे स्मार्ट हेल्थ कियोस्क सेंटर

नगर निगमो में स्मार्ट हेल्थ कियोस्क शुरुआत की जाएगी, कियोस्क में बीपी, सुगर, ब्लड टेस्ट की निशुल्क सुविधा मिलेगी। रायपुर शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। इसके आलावा भूमि विकास नियम को सरलीकरण करने की घोषणा, अंबिकापुर में महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन, सड़क निर्माण एवं सौंदरीकरण की घोषणा भी सीएम बघेल ने की है।