spot_img

पोस्टर से मरकाम की फोटो ग़ायब, भाजपा ने कहा “आदिवासियों का अपमान कर रही कांग्रेस”

HomeCHHATTISGARHपोस्टर से मरकाम की फोटो ग़ायब, भाजपा ने कहा "आदिवासियों का अपमान...

रायपुर। कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के स्वागत में विमानतल से लेकर राजधानी में जगह जगह लगाए गए होर्डिंग्स लगाए है। इस हर्डिंग में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चेहरा गायब है। इस मामलें में अब भाजपा ने तीखा हमला किया है।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : नारायणपुर में IED धमाका, ITBP का जवान घायल

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए एक आदिवासी को प्रदेश का अध्यक्ष बना तो दिया लेकिन कांग्रेस की विचारधारा यही है कि आदिवासी दबा कुचला रहे, उसे कभी सम्मान ना मिले, वह कभी नेतृत्व न करे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में स्वागत समिति के अध्यक्ष बनाये गए मरकाम को प्रदेश प्रभारी के स्वागत प्रचार में हटाया जाना साबित कर रहा है कि कांग्रेस की नजर में आदिवासी का कितना सम्मान है। मोहन मरकाम का अपमान इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को पहले भी कई बार अपमानित किया गया है। उनके खिलाफ एक ऐसा षड्यंत्र रचा जा रहा है, जो पहले टीएस सिंहदेव के लिए रचा जा चुका है।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : खनिज विभाग में ED की छापेमारी, 8 अफसरों…

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी महिला का विरोध करने वाले दिखावे के लिए एक आदिवासी को अपना प्रदेश अध्यक्ष जरूर बनाए हुए हैं लेकिन उनका भी वैसा ही विरोध चल रहा है, जैसा राष्ट्रपति पद की आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी का विरोध छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे थे।