spot_img

बड़ी ख़बर : नारायणपुर में IED धमाका, ITBP का जवान घायल

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : नारायणपुर में IED धमाका, ITBP का जवान घायल

नारायणपुर। बस्तर के नारायणपुर जिले में एक बार फिर माओवादियों ने सुरक्षाबलों के जवानों को अपना निशाना बनाया है। नारायणपुर में आज एक IED की चपेट में आने से ITBP का जवान घायल हो गया है। घायल हुए जवान का नाम मनोज यादव बताया जा रहा है। राहत की बात ये है कि इस IED ब्लास्ट में जवान को मामूली चोटें ही आईं हैं।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : खनिज विभाग में ED की छापेमारी, 8 अफसरों…

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ नारायणपुर समेत पुरे बस्तर संभाग में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के आस पास के जंगलों में भी आज सुबह ITBP के जवान इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। धनोरा इलाके के जंगल में सर्चिंग करते वक्त जवान मनोज यादव का पैर नक्सलियों द्वारा प्लांट की हुई IED पर पड़ा, जिससे एक जोरदार धमका हुआ।

भैयाजी ये भी देखें : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मंत्री सिंहदेव, दवा की उपलब्धता और सुविधाओं…

IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान के पैरों में चोट आई हैं। इसके साथ ही जवानों ने सर्चिंग के दौरान एक जिंदा IED भी बरामद किया, जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। जवान अब भी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। जिस इलाके में जवान सर्चिंग कर रहे हैं वह धुर नक्सल प्रभावित इलाका है।