spot_img

अनुसुइया उइके मणिपुर की रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, कई राज्यों के गवर्नर बदले

HomeNATIONALअनुसुइया उइके मणिपुर की रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, कई...

दिल्ली। कई राज्यों के राज्यपालों को आज बदला गया है और कई में फेरबदल ( New Governor)  देखने को मिला है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया। वहीं अनुसुइया उइके को मणिपुर का नया राज्यपाल बनाया गया। लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

अरुणाचल, झारखंड और हिमाचल के भी राज्यपाल बदले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कई नए राज्यपालों ( New Governor)  की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

भैयाजी यह भी देखे : नाना पटोले के इस्तीफे से गिरी महाराष्ट्र में MVA सरकार” शिवसेना के आरोपों पर कांग्रेस ने दिया जवाब

बिहार और नागालैंड में भी नए राज्यपाल

राष्ट्रपति मुर्मु ने मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त करने को स्वीकृति दी है। वहीं, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल तो हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार ( New Governor) का राज्यपाल बनाया गया है।

गुलाब चंद कटारिया बने असम के राज्यपाल

राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री और मौजूदा राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि कटारिया को राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेताओं में जाना जाता है। केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बना दिया गया है।