spot_img

जगदलपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, श्रद्धांजलि देने जाएंगे नारायणपुर

HomeCHHATTISGARHBASTARजगदलपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, श्रद्धांजलि देने जाएंगे नारायणपुर

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंच चुके है। बस्तर प्रवास में वो जगदलपुर की मां दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए भी रवाना हो चुके है। इसके बाद नड्डा जगदलपुर में कोर कमेटी की बैठक के साथ ही लाल बाग मैदान पर एक आम सभा को संबोधित करेंगे।

भैयाजी ये भी देखें : मुख्यमंत्री भूपेश बोले, छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बजट…

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के तमाम नेता भी मौजूद है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जगदलपुर में कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के घर नारायणपुर जाएंगे। यहाँ वे उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही परिवारजनों से मुलाकात करेंगे।

नड्डा ने आने से पहले ही अपने स्वागत, ढोल नगाड़े और आतिशबाजी जैसे सभी कार्यक्रम को रद्द करने के लिए प्रदेश संगठन को ताकीद दी थी। पहले वे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी के मंदिर में दर्शन कर छत्तीसगढ़ वासियों के लिए खुशहाल और सुरक्षित जीवन के लिए प्रार्थना करेंगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात और आम सभा को संबोधित कर नारायणपुर जाएगें।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा के दौरे से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना नारायणपुर के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र की है।

भैयाजी ये भी देखें : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 : मलखंब में छत्तीसगढ़ का दबदबा,…

नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के घर शुक्रवार को करीब 8 बजे बाइक सवार 2 माओवादी पहुंचे। माओवादियों ने पहले दरवाजा खटखटाया। सागर ने जब गेट खोला तो उन पर AK-47 से 2 गोलियां दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों माओवादी बाइक से जंगल की तरफ भाग निकले। पत्नी और बच्चों की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। जिन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सागर साहू के परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।