spot_img

आज से बढ़ने लगेगा तापमान गर्मी का होगा एहसास

HomeCHHATTISGARHआज से बढ़ने लगेगा तापमान गर्मी का होगा एहसास

रायपुर। मौसम में फिर से बदलाव का दौर शुरू (MAUSAM NEWS) हो गया है। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी का दौर तेज होने जा रहा है। यानी फिर से गर्मी का अहसास होने लगेगा। हालांकि अभी उत्तरी हवा के प्रभाव से वातावरण में ठंडकता बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट चरम पर है। प्रदेश में सोमवार को न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही इसमें वृद्धि का ट्रेंड बनने की प्रबल संभावना जताई गई है। सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

भैयाजी ये भी देखें : सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने SC के न्यायाधीश के रूप में पद की दिलाई शपथ

रायपुर के बाद दूसरा ठंडा जिला

अधिकतम तापमान के मामले में रायपुर के बाद राजनांदगांव प्रदेश (MAUSAM NEWS)  का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से भले ही तीन डिग्री अधिक रहा, लेकिन यह बिलासपुर से दो डिग्री कम ही रहा। रायपुर में रविवार को यह 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का मौसम

  • राजनांदगांव 31.0 14.5
  • रायपुर 30.6 11.8
  • बिलासपुर 33.0 12.0
  • दुर्ग 31.9 9.4