spot_img

ग्रामीण ने पत्नी के ऊपर फेंका खौलता पानी, सिम्स में चल रहा इलाज

HomeCHHATTISGARHग्रामीण ने पत्नी के ऊपर फेंका खौलता पानी, सिम्स में चल रहा...

बिलासपुर। पेंड्रा क्षेत्र के नवापारा बचरवार में ग्रामीण (BILASPUR NEWS) ने अपनी पत्नी पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पत्नी पर गर्म पानी फेंकने के बाद ग्रामीण अपने बेटे और बहू के साथ भी विवाद कर रहा था। महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। विवाद के बाद आरोपी ग्रामीण फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भैयाजी ये भी देखें : भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका, राहुल के साथ चले सिंहदेव, आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जाएंगे

खौलता पानी पत्नी के ऊपर फेंक दिया

पेंड्रा थाना क्षेत्र के नवापारा बचरवार में रहने वाली कुसुम चौधरी शनिवार की शाम खाना पकाने के लिए पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान उसका पति शंकर शराब के नशे में घर आया। आते ही उसने अपनी पत्नी से विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान खाना पकाने के लिए पानी गर्म होकर खोलने लगा था। विवाद के बीच शंकर ने चूल्हे में रखे पानी के बर्तन को उठाकर अपनी पत्नी के ऊपर फेंक दिया। गर्म पानी से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला के चीखने पर बेटा और बहू घर में आए।

बेटे और बहू से भी विवाद

इस बीच शंकर कमरे में जाकर फांसी लगाने (BILASPUR NEWS) की कोशिश कर रहा था। बेटा बहू ने रस्सी काट कर उसे नीचे उतारा। नीचे उतारते ही शंकर अपने बेटे और बहू से भी विवाद करने लगा। इधर बेटा बहू झुलसी कुसुम को लेकर अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे। घटना के दौरान आसपास के लोग भी उनके घर पहुंच गए। लोगों की भीड़ बढ़ने पर आरोपी शंकर वहां से भाग निकला।