spot_img

त्रिपुरा में कांग्रेस का मोर्चा सम्हालेंगे सीएम भूपेश…बनाए गए स्टार प्रचारक

HomeCHHATTISGARHत्रिपुरा में कांग्रेस का मोर्चा सम्हालेंगे सीएम भूपेश...बनाए गए स्टार प्रचारक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को त्रिपुरा चुनाव में महती ज़िम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सौपी है। उन्हें त्रिपुरा चुनाव में स्टार कैंपेनर बनाया गया है। त्रिपुरा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

भैयाजी ये भी देखें : Video : बजट समीक्षा पर बोले बृजमोहन, बजट है ही नहीं तो चर्चा क्या करेंगे ?

इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियांका गांधी, प्रदेश प्रभारी अजय कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, सुखविंदर एस सुक्खू, सुदीप रॉय बर्मन, अब्दुल खालिक, सचिन पायलट, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अरविंदर सिंह लवली, दीपा दास मुंशी, विजेंद्र सिंह, बी.वी.श्रीनिवास, नेट्टा डिसूजा समेत 22 अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

भैयाजी ये भी देखें : कांकेर के पहले पद्मश्री होंगे काष्ठ शिल्प प्रशिक्षक अजय मंडावी…

चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। कागजात और संबंधित दस्तावेजों की जांच अगले दिन की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 फरवरी है और मतगणना 2 मार्च को होगी।