spot_img

कांकेर के पहले पद्मश्री होंगे काष्ठ शिल्प प्रशिक्षक अजय मंडावी…

HomeCHHATTISGARHBASTARकांकेर के पहले पद्मश्री होंगे काष्ठ शिल्प प्रशिक्षक अजय मंडावी...

कांकेर। पद्मश्री पुरस्कार घोषित किये जाने पर जिले के कष्ठ शिल्प प्रशिक्षक अजय मंडावी का नाम भी शामिल हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा मंडावी को संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी के हाथो साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : CRPF को सर्चिंग में मिला आईईडी बम का…

वे वर्ष 2006 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित हुए, 2007 में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के लिए नामित हुए, वर्ष 2008 में राष्ट्रपति द्वारा सराहना किया गया था। वहीं वर्ष 2018 में गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ और वे 25 जनवरी 2023 को पद्मश्री के लिए नामित किये गये, उन्हें 14 अगस्त 2023 को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेंगा।

भैयाजी ये भी देखें : सीएम भूपेश ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विभूतियों से की…

मंडावी कांकेर जिले के प्रथम पद्मश्री होंगे। उनके द्वारा कांकेर जेल में लगभग 400 बंदियों को शिल्प प्रशिक्षण और जेल के बाहर अन्य विधाओं में भी लगभग 600 व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने की जानकारी दी है। सम्मानित अवसर पर डीआईजी बालाजी राव, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा मौजूद थे।