spot_img

मुर्गे के चक्कर में पिंजरे में आया आदमख़ोर तेंदुआ…वन दस्ते ने ली राहत की सांस

HomeCHHATTISGARHमुर्गे के चक्कर में पिंजरे में आया आदमख़ोर तेंदुआ...वन दस्ते ने ली...

मनेंद्रगढ़। सूबे के नए जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आदमख़ोर हो चुके तेंदुए को आख़िरकार वन विभाग की टीम ने दबोच लिया है। पिंजरे में लगे मुर्गे को खाने के चक्कर में तेंदुआ वन अमले के काबू में आ सका है।

भैयाजी ये भी देखें : भेंट मुलाक़ात : सीएम से बोले पपुलर “पटवारी ह पइसा मांगथे…

तेंदुए को पकड़ने के लिए भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नौड़िया में तेंदुआ को पकड़ने के लिए ये ट्रैप तैयार किया गया था। तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही वन विभाग और लोगों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक महीने में तेंदुए ने चार लोगों पर हमला किया था। तेंदुए ने जनकपुर क्षेत्र में खेत में काम कर रहे शख्स पर हमला कर उसकी जान ले ली थी।

लगातार तेंदुए के हमले के कारण लोग दहशत में थे। क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो ने वन मंत्री को पत्र लिखकर इलाके में लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से निजात दिलाने की बात कही थी। उन्होंने लिखा है कि तेंदुए आदमखोर हो चुका है उसे जल्द पकड़ने की व्यवस्था की जाए।

वन अमले के लिए बना था सरदर्द

आदमख़ोर हो चूका तेंदुआ वन विभाग के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। वन विभाग ने तेंदुए के मूवमेंट पर नजर बनाकर रखी थी। वन विभाग ने तेंदुए को फंसाने के लिए ग्राम नौड़िया में मुर्गा बांधकर पिंजरे में रखा, ताकि उसे खाने के लिए तेंदुआ आए और फंस जाए।

भैयाजी ये भी देखें : जगदलपुर में बघेल, सक्ति में महंत और सरगुजा में सिंहदेव फहराएंगे…

वन विभाग की ये कोशिश कामयाब रही। मंगलवार 17 जनवरी को तेंदुआ एक बार फिर शिकार करने के लिए गांव में घुसा और मुर्गे को देखकर उसे खाने के लिए आगे बढ़ा। जैसे ही वो पिंजरे में घुसा, उसमें फंस गया। 38 दिनों के बाद तेंदुआ पकड़ा गया।