spot_img

बंगाल की खाड़ी में फिर बना सिस्टम, आज बारिश के आसार 

HomeCHHATTISGARHबंगाल की खाड़ी में फिर बना सिस्टम, आज बारिश के आसार 

भिलाई। हवाओं का रूख बदलने (BHILAI NEWS) से जिले में फिर ठंड बढ़ गई है। पहले उत्तर से आने वाली हवाओं की रफ्तार कम हुई और पश्चिम से हवाएं आने के कारण मौसम गर्म हो गया था।

हवाओं का रूख बदलने से जिले में फिर ठंड बढ़ गई है। पहले उत्तर से आने वाली हवाओं (BHILAI NEWS) की रफ्तार कम हुई और पश्चिम से हवाएं आने के कारण मौसम गर्म हो गया था। अब मंगलवार से पुन: बंगाल की खाड़ी से ठंडी हवाएं आ रही है। इससे मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री पहुंच गया है। जो कि एक दिन पहले अर्थात सोमवार को 14.2 डिग्री था। अधिकतम तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को मौसम विभाग ने जिले का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया था। वह मंगलवार को लगभग 1 डिग्री कम 28.0 डिग्री मिला है। इस प्रकार 24 घंटे में जिले में ठंड थोड़ा बढ़ी है।

भैयाजी यह भी देखे: दुर्ग में 100 प्रतिशत हेलमेट अनिवार्य, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

आगे बादल दिखेंगे बारिश की संभावना भी

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से हवाओं (BHILAI NEWS) के साथ थोड़ा नमी भी आ रही है। इससे 18 जनवरी से आसमान में बादल दिखाई देंगे। अगर नमी अधिक मात्रा में आई तो बारिश भी हो सकती है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार इन सबके बीच जिले के तापमान में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव संभावित नहीं है। पहले 19 जनवरी तक बारिश संभावित थी, वह अब 22 जनवरी तक हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है।