spot_img

भाजपा नेता और पूर्व विधायक का निधन, प्रदेशाध्यक्ष समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

HomeCHHATTISGARHभाजपा नेता और पूर्व विधायक का निधन, प्रदेशाध्यक्ष समेत दिग्गजों ने दी...

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक का निधन हो गया है। इस खबर से सूबे के सियासी गलियारों में शोक का माहौल है। भाजपा नेता और राजिम के पूर्व विधायक पुनीत राम साहू का निधन हो गया है। साहू ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि पुनीत राम साहू 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से विधायक थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र और सभी पार्टी के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साव ने लिखा “राजिम विधानसभा पूर्व विधायक श्री पुनीत राम साहू के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। श्री पुनीत राम साहू 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश में राजिम से विधायक थे। ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।🙏💐”