spot_img

बड़ी ख़बर : प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में प्रारंभ होंगी गोबर पेंट यूनिट

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में प्रारंभ...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए का भुगतान किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित थे।

भैयाजी ये भी देखें : आप भी बुक कर सकेंगे पूरी ट्रेन, मन मुताबिक ले सकेंगे स्टॉपेज, ये होगी क़ीमत…

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिट शुरू करने की घोषणा की।

वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई है।
वहीं 96 गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र खरीद गया। गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को 22.43 लाख रूपए की आय हुई है।

भैयाजी ये भी देखें : पीएम आवास को लेकर भाजपा को मिले 3 लाख 50 हजार…

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठनों में किया 10.32 लाख क्विंटल पैरा दान किया। मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की।