spot_img

रायपुर में आज कांग्रेस की महारैली, शहर जूझेगा जाम से

HomeCHHATTISGARHरायपुर में आज कांग्रेस की महारैली, शहर जूझेगा जाम से

रायपुर। रायपुर में कांग्रेस मंगलवार (RAIPUR NEWS) को एक महारैली करने वाली है। इस आयोजन में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है। इसे कांग्रेस साल 2023 का सबसे बड़ा सियासी विरोध प्रदर्शन बता रही है। ये आंदोलन आरक्षण बिल की वजह से किया जाएगा। 2 दिसंबर को विधानसभा से पारित बिल, अब तक राज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए अटका हुआ है। कांग्रेस की महारैली से लोगों को सड़क पर थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्ते बताएं हैं, जिनका इस्तेमाल न करना लोगों के लिए ठीक होगा।

भैयाजी यह भी देखे: प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में पिता ने बेटे की कर दी हत्या

3 जनवरी को होने वाली महारैली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा (RAIPUR NEWS) भी भाग लेंगी। सुबह दिल्ली से रायपुर आने के बाद सर्किट हाउस में कुमारी शैलजा कुछ देर रुकेंगी। दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज मैदान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित जन अधिकार महारैली में भाग लेंगी। इसके बाद शैलजा दोपहर 3 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगी। देर शाम वो दिल्ली लौट जाएंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव 2 जनवरी सोमवार की रात रायपुर पहुंचेंगे। ये भी महारैली और पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी

कांग्रेस आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा की अवसरवादी राजनीति को बेनकाब करने 3 जनवरी (RAIPUR NEWS) को जन अधिकार महारैली राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में निकालेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जन अधिकार महारैली में प्रदेश भर से सर्वसमाज के एक लाख से अधिक लोग आएंगे। भारतीय जनता पार्टी राजभवन की आड़ में राजनीति कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक में विलंब भाजपा का साफ षड्यंत्र लग रहा है।

इन रास्तों का न करें इस्तेमाल

कांग्रेस के आंदोलन की वजह से आश्रम तिराहा से एनआईटी, टाटीबंध से एम्स एवं गोल चौक से साइंस कॉलेज की ओर मार्ग आम यातायात के लिए बाधित रहेगा। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इन सड़कों पर ट्रैफिक बाधित रहेगा ।

  • आश्रम तिराहा से एनआईटी की ओर।
  • टाटीबंध चौक से एम्स की ओर।
  • शहीद युगल किशोर मार्ग गोल चौक रोहिणी पुरम से साइंस कॉलेज की ओर।