spot_img

तेलीबांधा और मॉल में रखी जाएगी हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, सीएम भूपेश ने किया अनावरण

HomeCHHATTISGARHतेलीबांधा और मॉल में रखी जाएगी हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, सीएम...

रायपुर। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत भ्रमण के अपने आख़री पड़ाव में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची है। रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं।

भैयाजी ये भी देखें : राहुल गांधी का RSS पर हमला, डर बढ़ा कर नफ़रत फैलाने…

गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी। हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे। वहीं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहला मौका है, जब हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर पहुंची है। इसके पूर्व 23 दिसंबर 2022 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा स्टेडियम बेंगलुरू (कर्नाटक) में एक भव्य समारोह में ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी को सौंपा गया था।

अंसारी बेंगलुरू से यह ट्राफी लेकर सुबह 9 बजे फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचें, जहां बाजे-गाजे के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ी तथा खेल संघ के पदाधिकारी वहां से ट्रॉफी को लेकर सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुचें जहाँ उसका अनावरण किया गया।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ में अब तक 69.12 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, 14,369…

कार्यक्रम के बाद ट्रॉफी को रैली के रूप में शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम ले जाया जाएगा। वहाँ से शहर के एक बड़े मॉल और तेलीबांधा मरीन ड्राइव में आम जनता के लिये प्रदर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद यह ट्रॉफी विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना होगी।