spot_img

कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार धीमी, सड़क यातायात पर भी असर

HomeNATIONALकोहरे से ट्रेनों की रफ्तार धीमी, सड़क यातायात पर भी असर

दिल्ली। देश में कोहरे ने कहर बरपाना (mausam) शुरू कर दिया है। दिल्ली सहित एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। इससे सड़क यातायात और ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई।

भैयाजी यह भी देखे: प्रत्येक गांव और मतदान केंद्र तक दस्तक देगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

कोहरे के कारण मंगलवार को 25 ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से चलने की खबर है। मौसम विभाग (mausam) ने अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की आशंका जतायी है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में ट्रेनें और उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं। वहीं कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रात 8 बजे से चलने वाली रात्रिकालीन बसों के संचालन पर रोक लगा दी है।

कब होता है घना कोहरा

कोहरा दृश्यता की सीमा के आधार पर निर्धारित होता है। मौसम विभाग (mausam) के मुताबिक अगर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है तो बहुत अधिक कोहरा माना जाता है। वहीं 51 मीटर से 200 मीटर दृश्यता होने पर घना, 201 मीटर से 500 मीटर के बीच दृश्यता होने पर मध्यम कोहरा माना जाता है। वहीं 501 मीटर से 1000 मीटर दृश्यता होने पर इसे कोहरी की उथली स्थिति कहा जाता है। उत्तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे का असर दिखने लगा है। मंगलवार को एनसीआर में छाए कोहरे के बीच दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर रेंगते वाहन।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

  • राजमार्गों के लिए: राजमार्गों पर घने कोहरे के कारण चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण दुर्घटना हो सकती है। बिजली की लाइनों की ट्रिपिंग की भी आशंका रहेगी।
  • लोगों पर असर: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक कोहरे के संपर्क में रहने से अस्थमा ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोगों को खांसी और सांस की तकलीफ हो सकती है। आंखों में जलन या संक्रमण भी हो सकता है।
  • ट्रेन यात्रियों के लिए: कोहरे से ट्रेनों के आवागमन में देर हो सकती है। कुछ इलाकों में ट्रेनों को डायवर्ट अथवा रद्द किया जा सकता है। यात्री ट्रेनों की जानकारी के बाद ही घर से निकलें। यात्री लंबी यात्रा में पानी व दवा जैसी आवश्यक वस्तुएं साथ रखें।

अब उड़ानें भी हो सकती हैं प्रभावित

दिल्ली हवाई अड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक कोहरे के कारण अब तक उड़ानें प्रभावित नहीं हुई हैं, लेकिन दिल्ली में बड़े पैमाने पर एटीसी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि खराब होते मौसम के कारण उड़ानों के आने-जाने का समय प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यात्री अपनी उड़ानों की स्थिति जांच लें।