spot_img

प्रत्येक गांव और मतदान केंद्र तक दस्तक देगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

HomeCHHATTISGARHप्रत्येक गांव और मतदान केंद्र तक दस्तक देगी हाथ से हाथ जोड़ो...

रायपुर। मिशन 2023 के तहत कांग्रेस 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा (RAIPUR NEWS) निकालेगी। इसके तहत कांग्रेस हर गांव और हर मतदान केंद्रों में सरकार के कामों को लेकर पहुंचेंगी। भारत जोड़ो यात्रा की भी जानकारी दी जाएगी। इस यात्रा के कार्यक्रम की रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की मौजूदगी में बैठक हुई।

भैयाजी यह भी देखे: 31 से पहले पूरी कर लें फार्मेसी काउंसिलिंग: हाईकोर्ट

बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा, सभी मोर्चा विभाग (RAIPUR NEWS) अपनी कार्यकारणी का तत्काल गठन करें। सभी जिला अध्यक्ष विभागों मोर्चा प्रकोष्ठों को कार्यक्रमों में अवश्य बुलाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो लगाए। मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात में लोगों की समस्याओं का निराकरण किया है, पदयात्रा में जो समस्या आएगी उसका निराकरण हमें करना है। सभी जिलाध्यक्ष दो दिन में पदयात्रा के रूट चार्ट को अवश्य बना लें। बैठक को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने किया।

छत्तीसगढ़ की खुशबू हिमाचल में

प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा, हिमाचल की जीत (RAIPUR NEWS) में छत्तीसगढ़ की खुशबू नजर आई है। जिस मॉडल को यहां पर कांग्रेस ने बनाया। वह देश के अन्य प्रदेशों में सराहा जा रहा है। वैसे ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में भी नया कीर्तिमान बनाना है। यह हमारे 2023 विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी अभियान होगा। भारत जोड़ो यात्रा से हमारे नेतृत्व एवं विचारधारा के प्रति लोगों का सम्मान भरोसा बढ़ रहा है।