spot_img

जिला अध्यक्ष का फरमान, अब बैठक के पहले भी कांग्रेसियों को गाना होगा राजगीत

HomeCHHATTISGARHजिला अध्यक्ष का फरमान, अब बैठक के पहले भी कांग्रेसियों को गाना...

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी (BILASPUR NEWS) ने नई पहल की है। ब्लाक अध्यक्षों के अलावा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर राजगीत का सम्मान करने और ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रारंभ होने से पहले राजगीत का गायन करने का निर्देश जारी किया है।

भैयाजी यह भी देखे: मामूली बात को लेकर हत्या, आरोप में पत्नी गिरफ्तार

जिलाध्यक्ष के इस पत्र को लेकर अब चर्चा (BILASPUR NEWS)  का दौर भी शुरू हो गया है। अरपा पैरी के धार… यह गीत छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित है। पूरी कविता में छत्तीसगढ़ की महिमा का वर्णन है। कवि नरेंद्र देव वर्मा की इस कृति में नदियों, पहाड़ों और सुरम्य वादियों के जरिए छत्तीसगढ़ की महिमा का वर्णन किया गया है।

राज्य शासन की योजनाओं की हो जानकारी

राजगीत की अनिवार्यता के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी (BILASPUR NEWS)  के अध्यक्ष विजय ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी रखने की बात भी कही है। अब जबकि एक वर्ष बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा पदाधिकारियों को शासन की एक-एक योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। योजनाओं के बारे में लोगों को बताने और इसका लाभ दिलाने का काम भी करने की बात कही है।