spot_img

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों का विरोध प्रदर्शन आज

HomeNATIONALदिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों का विरोध प्रदर्शन आज

दिल्ली। दिल्ली का रामलीला मैदान (RAMLILA MAIDAN) एक बार फिर किसानों के आंदोलन और विरोध प्रदर्शन का गवाह बनने जा रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों के साथ देशभर के किसान रामलीला मैदान में जुटेंगे और गर्जना रैली निकालेंगे। भारतीय किसान संघ इस रैली का आयोजन किया है। रैली में 50,000 से 55,000 किसान हिस्सा लेंगे। रैली का समय सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। किसानों की रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कई सड़कों को बंद किया गया है तो कई के रूट बदले गए हैं।

भैयाजी यह भी देखे: देश में प्रत्यक्ष कर संकलन में हुई वृद्धि, 19.81 फीसदी की बढ़त दर्ज़

किसानों की मांग है कि सरकार MSP पर अपना वादा (RAMLILA MAIDAN) पूरा करे। साथ ही खेती को GST से मुक्त किया जाए। साथ ही भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में खेती की बढ़ी हुई लागत के अनुपात में बढ़ोतरी की जाए, साथ ही अनाज में सब्सिडी के अलावा DBT के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही किसानों को अपनी उपज से कारोबार करने का लायरेंस देने की मांग भी की गई है।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी (RAMLILA MAIDAN) के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन रूट से आने-जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निजी वाहन के बजाए सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल करें।