spot_img

IPL 2023 : क्रिस गेल, सुरेश रैना, डिविलियर्स समेत ये खिलाडी बने एक्पर्ट

HomeNATIONALIPL 2023 : क्रिस गेल, सुरेश रैना, डिविलियर्स समेत ये खिलाडी बने...

मुंबई। IPL 2023 की नीलामी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। 23 दिसंबर को कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ीयों की बोली लगाए जाएगी। इस बार T20 क्रिकेट के महान खिलाड़ियों सुरेश रैना, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स,

भैयाजी ये भी देखे : आखिर मलाइका अरोड़ा ने क्यों कहा “मैं दिन के अंत में एक इंसान हूं”

अनिल कुंबले, रोबिन उथप्पा, आरपी सिंह, इयोन मोर्गन और स्कॉट स्टायरिस को IPL 2023 नीलामी के लिए एक्सपर्ट पैनल में शामिल किया गया है। नीलामी के लिए जियो सिनेमा पर ये सभी एक्पर्ट अपनी राय रखेंगे।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना, आर पी सिंह के साथ हिंदी कवरेज के लिए प्रभारी होंगे। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल और 360 डिग्री शैली के लिए प्रसिद्ध डिविलियर्स नीलामी पर अपने विचार रखेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : दंतेवाड़ा में गौरव दिवस, शासन के योजनाओं के लिए लोगों में…

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर कुम्बले और उथप्पा भी अपनी राय जाहिर करेंगे। IPL 2023 खिलाड़ी नीलामी का भारत में छह भाषाओं इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, बंगाली और मलयालम में जियो सिनेमा पर प्रसारण किया जाएगा।