spot_img

मरवाही : रमन बोले, अजीत जोगी भी स्वर्ग ले देखत हवे, के जनता का करने वाला हे

HomeCHHATTISGARHBILASPURमरवाही : रमन बोले, अजीत जोगी भी स्वर्ग ले देखत हवे, के...

मरवाही। मरवाही उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर गंभीर सिंह के लिए आज भाजपा के तमाम दिग्गजों ने चुनावी सभाएं की। मरवाही के नवागांव में भाजपा के चुनावी सभा में डॉ रमन सिंह समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने हुंकार भरी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर सिंह के लिए वोट अपील की।

भैयाजी ये भी पढ़े : रमन बोले, “एक प्रत्याशी को हराने उतरी पूरी सरकार”

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ी में अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि “ए चुनाव ला केवल मरवाही नहीं पूरा देश है देखत हवे। कांग्रेस के ए चुनाव में हाथ पांव फूलत हवे। कांग्रेस के भीतर डर हवे, अउ ये डर हवे हमर प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह के। गंभीर मतलब गंभीर प्रत्याशी, इतना डर पूरा ताकत लगा दे हवे।

स्वर्ग ले देखत हवे जोगी-डॉ रमन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन ने कहा कि “मरवाही के ये चुनाव ला पूरा देश के जनता देखत हवे। अउ ये चुनाव ला स्वर्ग ले बईठ के अजीत जोगी के घलोक देखत हवे।

जोगी जी ह ये बात ल देखत हवे कि मरवाही के जनता ह ये दारी काए करने वाला हवे। पूर्व विधायक, अउ मुख्यमंत्री रहे के सेती ओखर जुड़ाव ज़्यादा रहिस। ओखर घर परिवार ल चुनाव लड़े से रोके गिस अउ तो अउ ओखर फोटू पोस्टर मन ल कांग्रेसी मन जलात हवे, जेला मरवाही के जनता माफ़ नहीं करहि।

भैयाजी ये भी पढ़े : मरवाही में बोले सीएम भूपेश, जीत सुनिश्चित, छोटे जोगी पर कसा तंज़

20 महीना म कुछ नई करिस
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ” सरकार बने 20 महीना होवत हवे, एक या 2 दिन के सरकार नई हे। ये दू साल के बाद जो आने वाले 1 साल है ओखर बाद उल्टा गिनती शुरू हो जाहि।”

जनता आपसे हिसाब मांगत हवे भूपेश जी। डॉक्टर रमन ने कहा कि जनता जब पूछही के ए 20 महीना मा भूपेश सरकार है बता दे, अउ ओखर मंत्री मन बता दें कि “एक किलोमीटर के सड़क, एक ठिन पुलिया या एक अस्पताल ये सरकार ह बनाए हवे का।”