spot_img

ड्रग्स मामलें में रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, नाइजीरियन गैंग चला रहा धंधा

HomeCHHATTISGARHड्रग्स मामलें में रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, नाइजीरियन गैंग चला रहा...

रायपुर। राजधानी रायपुर में पकड़ाए दो ड्रग्स पैडलर से पूछताछ कर कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने आज बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामलें में एक नाइजीरियन को गिरफ़्तार किया है। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ की छत्तीसगढ़ में ड्रग्स और कोकीन की सप्लाई नाइजीरियन गैंग के मार्फ़त ही की जाती रही है।

भैयाजी ये भी पढ़े : ड्रग्स पैडलिंग: ओडिशा भागने की तैयारी कर रहा मुंबई का कारोबारी

इस मामलें का खुलासा करते हुए रायपुर के एएसपी लखन पटेल ने बताया कि अब तक इस मामलें में आरोपियों की कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुये 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कारोबार में जुड़े मुम्बई के एक शख़्स का इनपुट हमे मिला था, जिस पर मुंबई के रायडेन बेथेलो को भी गिरफ्तार किया गया है।

रायडेन बेथेलो से एम.डी.एम.ए. लाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर बेथेलो द्वारा मुंबई निवासी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके का खुलासा किया। जिसके बाद पैट्रिक यूबीके की खोजबीन शुरू की गई।

पतासाजी में जुटी टीम को इनपुट मिला कि नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको नाला सुपारा, शांताक्रूज मुम्बई में है, जिस पर टीम मुंबई रवाना किया गया। और इनपुट पर खोजबीन के बाद गिरफ्तारी की गई।

भैयाजी ये भी पढ़े : मुंबई जैसा ही रायपुर में ड्रग रैकेट, GRP आरक्षक फाइनेंसर

एक और साथ का हुआ खुलासा
एएसपी लखन पटेल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको द्वारा एम.डी.एम.ए./कोकिन को अपने साथी विदेशी नाइजीरियन नागरिक चिसोम पैट्रीक से खरीदना बताया।

इसके साथ ही इस कारोबार में उसका भागीदार होने की बात भी उसने कही। पुलिस ने बताया कि ये दोनों देश के अलग – अलग राज्यों में भी एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करते है। हालाँकि उसकी तलाश की जा रही है।