spot_img

ड्रग्स पैडलिंग: ओडिशा भागने की तैयारी कर रहा मुंबई का कारोबारी रायपुर में गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHड्रग्स पैडलिंग: ओडिशा भागने की तैयारी कर रहा मुंबई का कारोबारी रायपुर...

रायपुर। राजधानी के नशे का कारोबार करने वाले सौदागरों के साथी को पुलिस ने पकडऩे (Arrested) में सफलता पाई है। आरोपी मूलता मुंबई का रहने वाला है। रायगढ़ में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। आरोपियों के साथ रायपुर में ड्रग्स का कारोबार करता था और पार्टियां आर्गेनाइज करता था। साथियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बचता हुआ आरोपी ओडिशा भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के ओडिशा भागने से पहले मुखबिर की सूचना पर पकड़ा (Arrested)है। कारोबारी का नाम पुलिस अधिकारियों द्वारा रॉयडन बैथैलो बताया जा रहा है।

कई पार्टियां कर चुका आयोजित

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया, कि वो ड्रग्स पैडलर मिनहाज, अभिषेक, निकिता पांचाल, आशीष जोशी के संपर्क में था। उनके साथ मिलकर रायपुर में कई बड़ी पार्टियां आयोजित कर चुका है। पुलिस आरोपी से अभी पूछताछ (Arrested) कर रही है। मामलें का खुलासा जल्द रायपुर पुलिस के अधिकारी करेंगे।