spot_img

Weather Update : छत्तीसगढ़ में छाए बादल, होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड…

HomeCHHATTISGARHBASTARWeather Update : छत्तीसगढ़ में छाए बादल, होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में छाए बादलों का बरसना तय माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों (Weather Update) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठ रहा एक चक्रवाती तूफान की वज़ह से सूबे में ये बादल उमड़े है। इसी तूफ़ान की वज़ह से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश की संभावनाएं भी जताई जा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : भेंट मुलाकात में मिली शिकायत, सीएम बोले तहसीलदार गलत है, तो…

मौसम विभाग (Weather Update) से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान “मंडौस” 8 दिसम्बर को तमिलनाडू के पास पहुंचने वाला है। यह पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटाें को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बरसात का अलर्ट जारी हुआ है।

इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, इस तूफान के असर से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में 8 दिसंबर को बादलों का आना शुरू हो जाएगा। यह मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों यानी दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग तक भी पहुंचेगा।

10 दिसंबर को हो सकती है बारिश

10 दिसंबर को प्रदेश में बरसात की संभावना बन रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अच्छी बरसात हो सकती है। जबकि सरगुजा संभाग के इलाकों में बूंदाबांदी तक ही सीमित रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सर्दी के मौसम में उत्तर से सूखी और ठंडी हवाओं का आना और दक्षिण से नमी युक्त हवा आकर एक बिंदु पर मिलने से बरसात की संभावना बढ़ जाती है। छत्तीसगढ़ में ऐसा 10 दिसंबर को हाेने जा रहा है।

2022 में ये तीसरा चक्रवाती तूफान

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया “मंडौस” नाम का यह चक्रवाती तूफान साल 2022 का तीसरा तूफ़ान है। इसका नामकरण संयुक्त अरब अमीरात ने किया है। इसका अरबी में अर्थ होता है “खजाने का पिटारा”। इस साल का पहला तूफान “असानी” था जो मई महीने में बंगाल की खाड़ी में बना था। इसका नामकरण श्रीलंका ने किया था। अक्टूबर के महीने में आया सितरंग चक्रवात बांग्लादेश में तबाही लाया था। इसको यह नाम थाईलैंड ने यह नाम दिया था।

भैयाजी ये भी देखे : सरगुजा में नवजात बच्चों की मौत और बस्तर के खदान मामलें…

Weather Update : यहाँ ज़्यादा ठंडा

छत्तीसगढ़ में ठंड की अगर बात की जाए तो राजधानी रायपुर की बात की जाए तो रायपुर में 15.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जगदलपुर में 10.2, बिलासपुर में 13.2, दुर्ग में 14 और राजनांदगांव में 16.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं सूबे में सबसे कम तापमान नारायणपुर जिले में दर्ज किया गया है। जहां 8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।