spot_img

कोरोना अपडेट : भारत में 48 हज़ार नए मामलें, 6 लाख से कम हुए एक्टिव मरीज़

HomeNATIONALकोरोना अपडेट : भारत में 48 हज़ार नए मामलें, 6 लाख से...
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रिमत लोगो की संख्या में भारत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 48,648 मामले दर्ज हुए है। वहीं देश में सक्रिय मामले छह लाख से नीचे आ गए है।

कोरोना संक्रिमत लोगो में उपचार के दौरान अब तक  1.21 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं देशभर में 5,94,386 सक्रिय मामले हैं और 73,73,375 लोग इस महामारी से स्वस्थ्य हो कर लौट चुके हैं।
इधर महाराष्ट्र सरकार ने लॉक डाउन का आदेश ज़ारी कर दिया है। इसमें किसी भी नई गतिविधियों की अनुमति के बिना लॉकडाउन को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया। सूत्रों ने कहा कि सरकार आने वाले महीने में कुछ गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे सकती है।