spot_img

मायके में खर्च करती थी रुपये, नाराज पति ने गला दबाकर की हत्या

HomeCHHATTISGARHमायके में खर्च करती थी रुपये, नाराज पति ने गला दबाकर की...

कोरबा। पत्नी पैसे को मायके (KORBA NEWS) में खर्च कर दिया करती थी। कई बार आवश्यकता पड़ने पर पति को ही पैसे नहीं दिया करते थी। इसे लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। रात को इस बात को लेकर पुनः दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने पत्नी का सिर दीवार में दे मारा। यही नहीं उसने आवेश में आकर गला घोट दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अपना गुनाह छुपाने शव को कंबल में लपेटकर भाग निकला। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भैयाजी यह भी देखे: दिल्ली के आसमान में धुंध, तमिलनाडु में भारी बारिश

हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत उतरदा रोड में किराए का मकान लेकर धरम सिंह सिदार 48 वर्ष अपनी पत्नी रजनी के साथ निवासरत करता था। शुक्रवार को मकान मालिक यदुनाथ सिंह राठौर ने धरम सिंह के 18 वर्षीय पुत्र हेमंत सिंह को फोन कर बताया कि उसकी मां रजनी सुबह से घर से नहीं निकली है और पिता धरम सिंह भी कहीं चला गया है।

इस पर हेमंत ग्राम सिरकी से अपने मामा जोगेंद्र सिंह नेताम के साथ हरदीबाजार घर आया। तब उसे सामने का दरवाजा खुला हुआ मिला। अंदर बेडरूम में जाकर देखने पर रजनी के उपर कंबल(KORBA NEWS) ढंका हुआ था। उसे हटाने पर रजनी का शव बिस्तर में पड़ा हुआ मिला। इस पर हेमंत हरदीबाजार पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की और स्वजन समेत मकान मालिक व अन्य लोगों का बयान लिया। हत्या का मामला कायम कर आगे कार्रवाई शुरू की। पतासाजी के बाद शनिवार को दीपका में छिपे पति धरम सिंह को पुलिस ने धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

ऐसे की हत्या

धरम सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी रजनी उसके (KORBA NEWS)  वेतन का पूरा पैसा मायके में खर्च कर देती थी। इसे लेकर रोज उसके साथ विवाद होता था। जरूरत पड़ने पर भी पैसा नहीं देती थी। शुक्रवार को उसने रजनी से खर्च के लिए पैसा मांगा था, पर उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों के मध्य विवाद हो गया और गु्‌स्से में आकर उसने रजनी का सिर दीवाल पर जमकर कई बार मारा। इसके बाद गला दबा कर हत्या कर दी। बाद में बिस्तर में लेटा कर कंबल ओढ़ा कर भाग गया।