spot_img

पहाड़ों पर फोटो खींचना महिला को पड़ा महंगा, 20 फीट नीचे गिरी,मौत

HomeCHHATTISGARHपहाड़ों पर फोटो खींचना महिला को पड़ा महंगा, 20 फीट नीचे गिरी,मौत

बागबाहरा। महासमुंद के खल्लारी माता (MAHASAMUND NEWS) के दर्शन के लिए पति के साथ खल्लारी पहाड़ चढ़ी महिला की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला पहाड़ पर फोटो खींचा रही थी, इसी बीच पैर स्लिप हो गया और पहाड़ों से गिर गई। चोट लगने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बागबाहरा सामुदायिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां महिला की मौत हो गई है।

भैयाजी यह भी देखे: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से, 5 दिनों तक चलेगा सदन

खल्लारी पुलिस (MAHASAMUND NEWS) ने बताया कि चित्रलेखा चक्रधारी अपने पति सोनू चक्रधारी के साथ खल्लारी माता के दर्शन के लिए गई हुई थी। खल्लारी माता के दर्शन कर माता के दरबार के पीछे पहाड़ों पर फोटो खींचा रही थी। इस दरमियान दुर्घटना घटित हो गई। यह घटना मंगलवार की बताई गई है। महिला की मौत के बाद पहाड़ों में ही अफरा तफरी मच गया। ग्रामीणों की मदद से तत्काल महिला को बागबाहरा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।