spot_img

IPL 2020 : मुंबई ने मैच और सूर्यकुमार ने जीता फैंस का दिल…बेंगलोर की हार

HomeTOP NEWSIPL 2020 : मुंबई ने मैच और सूर्यकुमार ने जीता फैंस का...
स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस ने आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया है। आज के मैच में बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट गवानें के बाद 164 रन बना सकी। 165 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की ने महज़ पांच विकेट के नुकसान पर ही जीत दर्ज कर ली। मुंबई ने अपना टारगेट 19.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। आज के इसी मैच में मिली जीत के साथ ही मुंबई ने अपनी प्लेऑफ में जाने की संभावना को और भी मजबूत कर लिया है। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त पारी खेली। यादव ने 43 गेंदों पर आतिशी पारी खेलते हुए नाबाद 79 रन बनाए, अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगा अपने फैंस के दिल जीत लिया।
इधर बेंगलोर के लिए देवदत्त पडिकल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। पडिकल ने 45 गेंदों पर 74 रन बनाए। अपनी पारी में पडिकल ने 12 चौके और एक छक्का लगाया। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए।