spot_img

महिला मोर्चा की “महतारी हुंकार रैली” में शामिल होंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

HomeCHHATTISGARHBILASPURमहिला मोर्चा की "महतारी हुंकार रैली" में शामिल होंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी और महिला मोर्चा की एक अहम बैठक आज रायपुर में आहूत हुई। इस बैठक में बिलासपुर में 11 नवंबर को होने वाली “महतारी हुंकार रैली” की रणनीति तय की गई। इस रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन भी बिलासपुर पहुचेंगी। जिसकी तैयारी के संबंध में जिले व मंडल स्तर पर बैठकें की जा रही हैं।

भैयाजी ये भी देखें : रायपुर से ट्रेलर चोरी कर ले गया था नागपुर…दो अंतर्राज्यीय चोर…

भाजपा कार्यालय में आहूत हुई इस बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि “11 नवंबर को बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने “महतारी हुंकार रैली” का एक बड़ा आयोजन करने का निर्णय लिया है। जिसकी तैयारी की दृष्टि से आज भारतीय जनता पार्टी और महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई है।

इस बैठक में पार्टी के सभी संभाग के प्रभारी, जिले के प्रभारी, सह प्रभारी, पार्टी के जिले के अध्यक्ष, महिला मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में यह तय किया गया है कि 11 नवंबर को महतारी हुंकार रैली को बड़ी संख्या में महिलाएं बिलासपुर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगी।”

साव ने आगे कहा कि “जिस प्रकार से शराबबंदी का वादा सरकार ने किया, महिला स्व सहायता समूह के कर्ज माफ करने का वादा किया, वह वादा अभी तक राज्य सरकार ने निभाया नहीं है।

भैयाजी ये भी देखें : T20 World Cup : विराट के रिकॉर्ड के साथ भारत ने…

उस पर घर पहुंच शराब की सेवा सरकार कर रही है, शराब की नदियां बहा रही है सरकार और इसके कारण से राज्य में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। महिलाओं पर अत्याचार, अनाचार बढ़ें हैं और इन सभी मुद्दों को लेकर महिला मोर्चा एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। उसी की तैयारी की दृष्टि से यह बैठक हुई है।”