spot_img

बीच बचाव करने पर दामाद ने की ससुर की हत्या, बोला- बार-बार दखल देता था

HomeCHHATTISGARHबीच बचाव करने पर दामाद ने की ससुर की हत्या, बोला- बार-बार...

धमतरी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद (DHAMTARI NEWS) होता था। इनके विवाद के बीच ससुर का हस्तक्षेप युवक नरेश बंजारे को हमेशा नागवर गुजरता था। वह मनमसोज कर रह जाता। मंगलवार को जब एक बार फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और ससुर ने हस्तक्षेप किया, तो युवक को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

भैयाजी यह भी देखे: मिलर के ऑफिस का ताला तोड़कर ले उड़े 3.20 लाख

अस्पताल पुलिस के मुताबिक शहर के महिमा सागर वार्ड में तालाब पार मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे निवासी नरेश बंजारे (34) का अपनी पत्नी बीना बाई के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच हो रहे झगड़ा और शोरगुल सुनकर पास में ही रहने वाले उसका ससुर हरिशचंद जैन (60) पिता पूनमचंद झगड़ा छुडाने के लिए आ गया। उसने दामाद नरेश बंजारे को अपनी बेटी के साथ आए दिन झगड़ा करने को लेकर उसे डपट भी लगाया। यह बात उसे नागवर गुजरी। नरेश ने अपने घरेलू कलह के बीच बार-बार आकर दखंलदाजी करने को लेकर पहले से ही ससुर से बेहद नाराज था। इस बीच हरिशचंद झगड़ा छुड़ाने का प्रयास किया, तभी दामाद तैश में आ गया और घर से हंसिया उठाकर बाहर निकल आया और अपने ससुर हरिशचंद के गले में प्राणघातक ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

भैयाजी यह भी देखे: तैयारी को परखने उपार्जन केंद्रों में आज होगा धान खरीदी का ट्रायल

इससे वह खून से लथपथ हालत (DHAMTARI NEWS) में वहीं गिरकर तड़पने लगा। कुछ देर में उसकी प्राण पखेरू उड़ गया। घटना के बाद आसपास के लोग हरिशचंद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उधर, इस घटना के बाद मृतक की बेटी ने कहा कि उसके पिता के कातिल को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस घटना को लेकर बस्ती में शोक की लहर है।

थाना पहुंचकर किया सरेंडर

घटना के बाद रात में ही आरोपी दामाद नरेश बंजारे सीधे सिटी कोतवाली थाना (DHAMTARI NEWS) पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि ससुर हमारे घरेलू मामले में काफी दखंलदाजी करता था। पति-पत्नी की विवाद में हस्तक्षेप करता था, जो उन्हें पसंद नहीं था।

भैयाजी यह भी देखे: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से ठगे 92 लाख से ज्यादा

सुकमा से आया था मृतक

बताया गया है कि मृतक करीब 35-40 साल पहले बस्तर के सुकमा से यहां मजदूरी करने आया था। यहां एक हरिजन महिला से उसने शादी कर ली। इसके बाद यहीं बस गया। एक ढाबा में वह काम करता था, वहीं उसका दामाद नरेश थोक सब्जी मंडी में हमाली का काम करता था।